बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और फिट एक्ट्रेसेस में आलिया भट्ट का नाम शुमार है। आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं।
आलिया भट्ट के चाहने वाले अक्सर उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते है कि आखिर एक्ट्रेस अपने को कैसे फिट रखती हैं।
आलिया भट्ट अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती है। गुनगुना पानी पीने से शरीर की चर्बी दूर होती है और बॉडी फिट रहती है।
एक्ट्रेस नाश्ते में हरी सब्जियों को खाना पसंद करती हैं। हरी सब्जियों में पोषक तत्व पाया जाता है, जो शरीर के अंगों को ठीक रखती है।
हर फल का मौसम होता है। ऐसे में आलिया भट्ट मौसमी फलों का भी लुत्फ उठाती है। स्वाद के साथ ही फल बॉडी को फिट रखने में मददगार होता है।
आलिया भट्ट के डिनर में चुकंदर का सलाद जरूर शामिल होता है। एक्ट्रेस की ग्लोइंग त्वचा का राज भी चुकंदर को ही माना जाता है।
बॉडी को फिट रखने के लिए आलिया एक्सरसाइज करती हैं। अक्सर आलिया एक्सरसाइज की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
आलिया की तरह फिट और ग्लैमरस दिखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ