आलिया भट्ट बॉलीवुड की फैशनिस्टा है। एक्ट्रेस अपने हर लुक के साथ डिफरेंट झुमके कैरी करती है, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना देता हैं। आइए देखते हैं एक्ट्रेस के शानदार इयररिंग्स डिजाइन्स।
आलिया का फैशन सेंस कमाल का है। डीवा हर बार अपने डिफरेंट आउटफिट्स के साथ बेहद आकर्षक ज्वेलरी कैरी करती है।
आलिया तस्वीर में व्हाइट कलर की साड़ी और ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहने हुए बेहद प्रिटी दिख रही है। एक्ट्रेस के लुक में उनका ऑक्सिडाइज्ड कलस्टर झुमका चार चांद लगाने का काम कर रहा है।
फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर की पोल्का डॉटेड ड्रेस के साथ हिंज ब्रेक इयररिंग्स पहने हुए बेहद क्लॉसी अंदाज में नजर आ रही है। एक्ट्रेस का ये लुक आप भी ट्राई कर सकते है।
एक्ट्रेस तस्वीर में व्हाइट कलर की साड़ी के साथ कलस्टर इयररिंग्स पहने हुए बेहद ग्लैमरस लग रही है। बोल चाल की भाषा में इस इयररिंग्स को टप्स भी कहते है।
तस्वीर में आलिया व्हाइट टॉप और पर्पल कोट हुए फॉर्मल लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ हूप स्टाइल की इयररिंग्स पहनी हुई है।
आलिया तस्वीर में चांदबाली डिजाइन की इयररिंग्स पहने हुए बेहद सुंदर दिख रही है। आलिया के सूट पर यहग इयररिंग्स काफी जच रही है।
आलिया का शानदार इयररिंग्स कलेक्शन उनके फैंस के लिए बेहतरीन फेस्टिव इंस्पिरेशन हो सकता है। एक्ट्रेस की फीमेल फैंस आलिया के इन इयररिंग्स को त्यौहारों और अन्य पार्टी में पहन सकती हैं।