त्वचा पर निखार लाने के लिए स्किन केयर रूटीन जरूरी होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी चेहरे का ख्याल रखने के लिए कुछ स्टेप फॉलो करती हैं।
चेहरे पर आलिया जैसा नेचुरल निखार पाने के लिए उनके स्किन केयर रूटीन के स्टेप्स को फॉलो करें। ऐसा करने से फेस को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी।
आलिया भट्ट सबसे पहले स्किन क्लींजर से क्लींजिंग करती हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद के मुताबिक, क्लींजर का चयन कर सकती हैं।
क्लींजर करने के बाद टैनिंग का इस्तेमाल आलिया करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह प्रोबायोटिक्स से भरपूर प्रोडक्ट को ही स्किन पर अप्लाई करती हैं।
स्किन पर सीरम का यूज करना भी जरूरी माना जाता है। आलिया ऐसा तीसरे स्टेप में करती हैं। इससे त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
स्टेप 4 में एक लाइट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को न्यूट्रिशन मिलते हैं और त्वचा को सॉफ्ट बनाने में भी मदद मिलती है।
गर्मी में बाहर निकलने से पहले आलिया सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल भी करती हैं। इससे स्किन को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
आखिरी और महत्वपूर्ण स्टेप है लिप बाम। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया घर से बाहर निकलने से पहले होठों पर लिप बाम जरूर लगाती हैं।
यहां हमने आलिया भट्ट के स्किन केयर रूटीन को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ