प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ भी मां बनने के बाद ऐसा ही हुआ है।
बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं ने प्रेग्नेंसी के बाद अपने वजन को बेहद जल्द कम कर लिया। इस लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री की कुछ टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल है।
आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को जन्म देने के एक महीने के अंदर वजन कम कर लिया था। इसे देखकर हर कोई हैरान भी हो गया था।
एक्ट्रेस बिपाशा बसु का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने अपनी बेटी देवी को जन्म देने के कुछ समय के अंदर ही कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
शिल्पा शेट्टी को लेकर रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने पहली प्रेगनेंसी के टाइम 32 किलो वजन बढ़ाया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने बेटे के जन्म के तीन महीने के अंदर ही 21 किलो वजन घटाया था।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी प्रेग्नेंसी के कुछ महीनों के अंदर ही वेट लॉस कर लिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने मां बनने के बाद बेहद जल्द काम पर वापसी भी की थी।
करीना कपूर ने भी पहली प्रेग्नेंसी के बाद बेहद जल्द अपना वजन कम किया था। वहीं, दूसरे बेटे के जन्म के टाइम भी उन्होंने वेट लॉस किया था।
अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर ने भी प्रेग्नेंसी के बाद बेहद जल्द वेट लॉस किया था। एक्ट्रेस ने अपने बेटे वायु को जन्म देने के कुछ महीनों के अंदर ही वजन घटाया था।