आलिया भट्ट एक बेहतरीन अदाकारा है, फिल्म दर फिल्म एक्ट्रेस ने अपने आप को निखारा है। 2023 एक्ट्रेस के लिए काफी खास रहा है। आइए जानते है 2024 में रिलीज हो रही आलिया की फिल्मों के बारे में।
2023 एक्ट्रेस के लिए काफी खास रहा था। प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस ने 2023 में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी। यह फिल्म भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया और रणवीर के केमिस्ट्री की भी काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
2024 में एक्ट्रेस 2 फिल्मों में नजर आने वाली है। आलिया की फिल्म जिगरा इसी साल सितंबर के महीने में रिलीज हो सकती है।
वसन बाला द्वारा निर्देशित जिगरा में आलिया भट्ट होंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी, जो 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित बैजू बावरा की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और रणवीर सिंह लीड भूमिका में है। यह एक ड्रामा फिल्म होगी।
लव एंड वार 2025 में 25 दिसंबर को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इस फिल्म का निर्देशन भी संजय लीला भंसाली कर रहे है। मूवी में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड भूमिका है।
एक्ट्रेस इन फिल्मों के अलावा जिलियाह्समेन ट्रिनिटी 2.5: पासपोर्ट, तख्त, द हंट्रेस, जी ले जरा और हंसल मेहता के साथ शीर्षकहीन फिल्म पर भी काम कर रही है।