आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा पहली बार मीडिया के सामने नजर आई हैं। राहा का लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।
बता दें कि इससे पहले आलिया और रणबीर ने कभी भी अपनी बेटी राहा की झलक फैंस और मीडिया को नहीं दिखाई थी।
राहा रणबीर और आलिया भट्ट के साथ बेहद ही क्यूट अंदाज में नजर आई। राहा मीडिया के सामने बेहद खूबसूरत पोज देती भी दिखी।
आलिया की लाडली राहा ने क्रिसमस स्वेटर और हल्के गुलाबी रंग की ट्यूल स्कर्ट पहन रखी हैं। राहा को दो बालों की चोटी में भी देखा जा सकता है।
वहीं आलिया और रणबीर के आउटफिट की बात करें, तो आलिया भट्ट ने फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस और रणबीर डेनिम लुक में नजर आएं।
बता दें कि आलिया भट्ट की बेटी राहा 1 साल की हो चुकी हैं। राहा का जन्म 06 नवंबर 2022 को हुआ था। अब राहा 1 साल से अधिक की हो चुकी है। 1 साल के बाद राहा की पहली झलक फैंस को देखने को मिली हैं।
जब से राहा की पहली झलक मीडिया के सामने आई है तब से सोशल मीडिया पर राहा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।