2024 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी ये नई जोड़ियां


By Sahil25, Dec 2023 08:00 AMnaidunia.com

बॉलीवुड की हिट जोड़ियां

बॉलीवुड में कई सुपरहिट जोड़ियां हैं। इनमें शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी शामिल है।

2024 में नई जोड़ियां

साल 2024 में ऑन स्क्रीन कई नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी। आइए देख लेते हैं कि इस लिस्ट में किन स्टार्स के नाम शामिल है।

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर

जाह्नवी कपूर फिल्म देवरा के जरिए साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। इस मूवी में जूनियर एनटीआर के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी बनेंगी।

दीपिका-ऋतिक

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन भी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। खास बात है कि 'फाइटर' फिल्म में दोनों ही पायलट के रोल में नजर आने वाले हैं।

कटरीना कैफ और विजय सेतुपति

बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ विजय सेतुपति की जोड़ी देखने को मिलेगी। बता दें कि दोनों लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

अक्षय कुमार और राधिका मदान

अक्षय कुमार पहली बार राधिका मदान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इन दोनों सेलेब्स की जोड़ी तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में देखने को मिलेगी।

शाहिद कपूर और कृति सेनन

साल 2024 में शाहिद कपूर और कृति सेनन भी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हो चुका है, लेकिन रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ है।

इन सितारों की भी बनेगी जोड़ी

शाहिद कपूर फिल्म देवा में पूजा हेगड़े के साथ जोड़ी बनेंगी। इतना ही नहीं, इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर भी साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे।

फैशन और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्रिसमस के लिए इन एक्ट्रेस की रेड आउटफिट को करें कॉपी