अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के व्यवहार और व्यक्तित्व का अनुमान लगाया जाता है। आइए जानते है अलग-अलग मूलांकों के लोग और उनकी खासियत के बारे में।
1 मूलांक वाले लोगों की ऐसे लोगों से खूब जमती है जो उन्हीं की तरह महत्वाकांक्षी होते है। इस मूलांक के लोग स्वाभाव से महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र होते है।
मूलांक 2 वाले संवेदनशील, कूटनीतिक और पोषण करने वाले होते है। इस मूलांक वालों की समझदार और भावनात्मक सहायता प्रदान करने वालों के साथ अच्छा संबंध रहता है।
इस मूलांक के लोग रचनात्मक और सामाजिक होते हैं। क्रिएटिविटी का आदर करने वालों के साथ 3 मूलांक वालों की अच्छी दोस्ती होती है।
4 मूलांक वालें स्वाभाव से व्यावहारिक, मेहनती और विश्वसनीय होते हैं। इस मूलांक के लोग ऐसे व्यक्ति की संगत में रहना पसंद करते है जो रिश्तों की कदर करें।
इस मूलांक के लोग बेहद साहसी, स्वतंत्रता प्रेमी और गतिशील होते है। 5 मूलांक वाले परिवर्तन की अपनी आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होते है।
6 मूलांक वाले स्वाभाव से बेहद दयालु प्रवृत्ति के होते है। मूलांक 6 वाले अपने परिवार के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होते है और उनकी हर इच्छा को पूर्ण करने का प्रयास करते है
अंक शास्त्र में 7 मूलांक वालों को बेहद लकी माना जाता है। स्वाभाव से इस मूलांक के लोग आत्मविश्लेषी, विश्लेषणात्मक और आध्यात्मिक होते हैं।
8 मूलांक वाले स्वाभाव से आधिकारिक, लक्ष्य-उन्मुख और महत्वाकांक्षी होते हैं। वहीं 9 मूलांक के लोग उदार, दयालु और सही मार्ग पर चलने वाले होते है। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।
अगर आपको मूलांक से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com