बादाम रोगन तेल के कई स्वास्थ्य लाभ होते है। यह एक सुपर नट ऑयल है। आइए जानते हैं इसे नाभि पर लगाने से मिलने वाले 7 फायदों के बारे में।
अक्सर लोग टैनिंग और एंटी-एजिंग की समस्या से परेशान रहते है। इन समस्याओं में स्किन का लुक भी खराब हो जाता है। बादाम रोगन का तेल आपको इस समस्या में आराम दिलाएगा।
बादाम रोगन का तेल स्किन का तेल सॉफ्ट और चिकना बनाता है। नहाने के बाद आप इसे अपने शरीर और चेहरे पर जरूर लगाएं। यह एक्जिमा और सूजन जैसी स्किन संबंधी परेशानियों में राहत दिलाती है।
सिर में डैंड्रफ, खुजली होने पर बादाम का तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से स्कैल्प की परेशानी से छुटकारा मिलता है। बादाम का तेल बालों को मजबूत बनाता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स से सबसे ज्यादा परेशान होती है। ये निभाने हटाने में बादाम का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग न केवल बैली स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है बल्कि हाइड्रेटेड भी रखता है।
टाइप 2 ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी बादाम का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बादाम का तेल काफी फायदेमंद होता है।
बादाम के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते है, जो वजन घटाने में काफी मददगार होते हैं। आप इसके नियमित उपयोग से वजन कम कर सकते हैं।
बादाम के तेल में 65 से 70 फीसदी मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते है, जो कि दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता हैं।