शरीर में कई मिनरल्स और विटामिन्स की जरूरत होती हैं, ताकि शरीर के सभी अंग सही से काम कर सके। विटामिन शरीर खुद उत्पन्न नहीं करता है। इसके लिए फूड्स को खाना पड़ता है।
बादाम खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व पाया जाता है। बादाम खाने से शरीर को विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं।
बादाम में 2 ऐसे विटामिन्स पाए जाते है, तो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते है। आइए जानते है कि बादाम खाने से कौन से 2 विटामिन की कमी शरीर में पूरी होती है।
अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो रही है, तो डेली डाइट में बादाम को शामिल करना चाहिए। बादाम में भरपूर विटामिन ई पाया जाता है।
1 बादाम में शरीर को लगभग 50 प्रतिशत विटामिन ई मिलता है। इसको खाने से शरीर में विटामिन ई की कमी जल्द पूरी हो सकती है।
विटामिन ई के अलावा बादाम में विटामिन बी6 भी पाया जाता है। यदि किसी के शरीर में विटामिन बी6 की कमी है, तो बादाम का सेवन कर सकता है।
गर्मियों में बादाम को भिगोकर खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। इसको खाने के लिए रात में भिगो दें और सुबह खाएं।
बादाम में विटामिन ई और विटामिन बी6 प्रचुर पाया जाता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ