घर में इस पौधे को लगाने से आती है खुशहाली


By Ayushi Singh07, Aug 2024 02:10 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है और समस्याओं से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि घर में किस पौधे को लगाने से आती है खुशहाली-

मन को मिलती है शांति

वास्तु के अनुसार, घर में एलोवेरा पौधा लगाने से मन को शांति मिलती है। इसे घर में पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

मिल सकती है तरक्की

अगर जीवन में किसी प्रकार से तरक्की नहीं मिल रही है, तो घर के पश्चिम दिशा में एलोवेरा पौधा लगाने से जीवन में तरक्की मिल सकती है।

बनी रहती है खुशहाली

घर में एलोवेरा के पेड़ लगाने से खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।

बना रहता है प्रेम

वास्तु के अनुसार,एलोवेरा का पौधा लगाने से प्रेम बना रहता है। इसके साथ ही, जीवन की सारी बाधाएं भी दूर होती है।

होता है धन का लाभ

अगर किसी प्रकार से जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं,तो घर के पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाने से धन का लाभ होता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

इस जगह पर लगाएं

एलोवेरा के पौधे को हमेशा बगीचे या बालकनी में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

घर में एलोवेरा के पौधे को लगाने से खुशहाली आती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

राहु का नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों का बढ़ाएगा बैंक बैलेंस