चमेली फूल के इन उपायों से दूर होंगे गृह दोष


By Ayushi Singh07, Aug 2024 04:28 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे का बहुत महत्व है। इन्हें अपने घर में लगाने से सुख-शांति आती है। इसके साथ ही, जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। आइए जानते हैं कि चमेली फूल के किन उपायों से दूर होंगे गृह दोष-

दूर होते हैं गृह दोष

घर में चमेली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसके फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और गृह दोष से भी राहत मिलती है।

मजबूत होते हैं ग्रह

घर में चमेली का पौधा लगाने से कुंडली में ग्रह मजबूत होते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मजबूत होता है शुक्र ग्रह

शुक्रवार के दिन कलश ले और उसमें दूध और चमेली के फूल को डाल दें। आधी रात में इसे चंद्रमा के सामने रख दें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

दूर होते हैं कष्ट

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी को चमेली का तेल चढ़ाने से सारे कष्ट दूर होते हैं और शत्रुओं से भी छुटकारा मिलता है।

बनी रहती है सुख सुविधाएं

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने चमेली का फूल अर्पित करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही, जीवन में सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा होता है।

शिवलिंग पर करें अर्पित

शिवलिंग पर जल के साथ चमेली का फूल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और शिव जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

चमेली फूल के इन उपायों को करने से गृह दोष दूर होंगे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

किस दिशा में पैर करके सोना शुभ होता है?