अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और सभी लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन लाल अंगूर के फायदों को बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।
लाल अंगूर विटामिन-C, विटामिन-A, जिंक, कॉपर, पोटैशियम के साथ कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से हमें बचाते हैं।
अंगूर मैंगनीज का समृद्ध स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही ये पाचन को भी ठीक करने में सहायक होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
लाल अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कोलन कैंसर के खतरे को कम करते हैं। लाल अंगूर खाने से कई प्रकार की एलर्जी भी दूर होती है।
अंगूर में पोटैशियम और फाइबर पाचन को ठीक करते हैं। इस मल त्यागने की क्रिया आसान होती है। कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्या नहीं होती है।
अंगूर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यदि रोज लाल अंगूर का सेवन करते हैं तो खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।