खाना पैक करने के लिए सभी के घरों में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल होता है। रोटियां इसमें लपेटने से लंबे समय तक गर्म रहती हैं।
एल्युमिनियम फॉयल में रोटियां गर्म जरूर रहती हैं, लेकिन लंबे समय तक इसका प्रयोग करना हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
खाना पैक करने वाले एल्युमिनियम फॉयल को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि थोड़ी देर तक इसका इस्तेमाल करना सही है। हालांकि, इस फॉयल में एसिडिक और साल्टी फूड को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए।
एल्युमिनियम फॉयल में लंबे समय तक रखे खाने का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसका बुरा असर शरीर के कई अहम अंगों पर पड़ता है।
एल्युमिनियम फॉयल में रखा खाना खाने से सांस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके धुएं के संपर्क में आते ही नाक और फेफड़ों में जलन की परेशानी हो सकती है।
यदि आप एल्युमिनियम फॉयल के साथ खाना गर्म कर लेते हैं तो इसके तत्व रोटियों के अंदर मिल जाते हैं। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।
एल्युमिनियम का नियमित प्रयोग करने से आप किडनी रोग की गिरफ्त में भी आ सकते हैं। इतना ही नहीं, इसका असर किडनी की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है।
एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादा इस्तेमाल करने से हड्डियों की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। बता दें कि इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोमलेशिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।