यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर पूरी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते है ठंड में कैसे खानपान की मदद से यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करें?
किडनी पर यूरिक एसिड के बढ़ने का बुरा असर पड़ता है। अच्छे स्वास्थय के लिए किडनी का सही काम करना बेहद जरूरी होता है।
शरीर में अधिक मात्रा में प्यूरिन होने पर किडनी उसे फिल्टर नहीं कर पाती है और इसकी वजह से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। सर्दियों में प्यूरिन की बढ़ने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
सर्दियों में यूरिक एसिड बढ़ जाने से किडनी के साथ-साथ हाथ पैर में भी सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ सूपरफूड्स का सेवन करना चाहिए।
बादाम शरीर को मजबूत और गर्माहट देने का काम करते है। ऐसे में इसके सेवन से यूरिक एसिड सामान्य रहेगा। साथ ही, इम्यूनिटी लेवल में भी सुधार होगा।
अखरोट ओमेगा-3 से भरपूर होता है, इसके सेवन से शरीर में गर्माहट आती है। इसे खाने से यूरिक एसिड से होने वाली सूजन और दर्द में भी राहत मिल सकती है।
अलसी के बीज का सर्दियों में सेवन करने से यूरिक एसिड का लेवल रोका जा सकता है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है, जो जमा हुआ यूरिक एसिड बाहर निकाल सकता है।
ब्राजील नट्स का सेवन करने से आप हाई यूरिक एसिड की समस्या में राहत पा सकते है। यह एक हाई फाइबर फूड होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने का काम करता है।