इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत थ्री-आर महोत्सव में वेस्ट-टू-आर्ट प्रदर्शनी हुई। आकांक्षा पंवार ने राजस्थान की रंग-रंगीली संस्कृति को कृतियों में बनाया।
कामिनी तिवारी ने पुराने ब्रश से रच दिया अनूठा संसार।
पुरानी बाटल पर पेंटिंग कर उन्हें निखार दिया।
देवी कंगनी ग्रुप की महिलाएं कपड़े की थैली बनाकर प्रदर्शनी में लाईं।
शिवांगी शर्मा द्वारा कांच की बोतलों पर की गई खूबसूरत कारीगरी। जूट वर्क भी पसंद आ रहा।
एकता मेहता ने कठपुतलियां बनाकर लोककला और उसमें आदिवासी संस्कृति को दर्शाने का खूबसूरत प्रयास किया।
सोनल और दिशा लेकर आईं गाय के गोबर से बनी सजावटी सामग्री।