केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी है जिनके साथ केले को खाने से परेशानियां हो सकती है।
केले में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण शरीर स्वस्थ रहता है।
केला और अमरूद दोनों ही गैस की समस्या से राहत दिलाती है, लेकिन दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
संतरा एक खट्टा फल होता है इसलिए केले के साथ भूलकर भी संतरे का सेवन न करें। दोनों का एक साथ सेवन करना पेट की समस्या पैदा कर सकता है।
केला और पानी का साथ में सेवन करना हानिकारक माना जाता है। केले खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी और जुकाम हो सकती है।
केला और अंडा को एक साथ खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। केले की तासीर ठंडी होती है, तो वहीं अंडे के तासीर गर्म होती है।