कच्चा लहसुन खाने के गजब के फायदे, मिट जाते हैं ये रोग


By Ashish Gupta02, May 2023 11:53 PMnaidunia.com

जोड़ों या मसल्स में दर्द से राहत

कच्चे लहसुन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को खत्म करके जोड़ों में दर्द या मसल्स में दर्द से राहत देते हैं।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की मोटाई कम होने लगती हैं और वे कमजोर हो जाती हैं। कच्चे लहसुन का सेवन हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना गया है।

डिटॉक्स करने वाला फूड

कच्चे लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड इन मेटल से होने वाले डैमेज को खत्म करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

स्पोर्ट्स प्लेयर के लिए फायदेमंद

कच्चे लहसुन का सेवन एथलीट और स्पोर्ट्स प्लेयर के लिए काफी अच्छा होता है। कई रिसर्च में इसे एथलीट परफॉर्मेंस को बढ़ाने वाला पाया गया है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

आयुर्वेद में कहा जाता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कच्चा लहसुन खाकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

कच्चा लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा जुकाम की बीमारी में मिलता है।

स्ट्रेस को कम करते हैं

कच्चे लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का नुकसान कम कर देते हैं।

देर से खाना नहीं है सेहत के लिए अच्छा, हो सकती है ये बीमारी