यह छोटी-सी दिखने वाली लकड़ी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद की जुड़ी-बूटियों में भी इसका जिक्र है। इसके रोजाना सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गले में खराश और खांसी से आराम दिलाते हैं। इससे गले की सूजन कम करने और कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
इसके रोजाना सेवन से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकता है। साथ ही, पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे सर्दी और फ्लू जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।
इस छोटी-सी दिखने वाली लकड़ी को मुलेठी के नाम से जाना जाता है। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।
मुलेठी के सेवन से त्वचा पर होने वाली जलन और दाग-धब्बों की समस्या दूर होती है। साथ ही, इससे त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद मिलती है।
इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज को कंट्रोल करन में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह मीठा खाने की इच्छा को भी कम करती है।
तनाव होता है कम मुलेठी में ग्लिसराइजिक नामक तत्व मौजूद होता है, जो तनाव और थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
मुलेठी खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com