हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना जाता है। इन पेड़-पौधों की पूजा करने से जीवन के कई समस्याओं से निजात मिलता है। इसके साथ ही, इन पेड़ों में देवी-देवताओं का भी वास होता है। आइए जानते हैं कि आंवले के किन उपाय से जीवन में आने वाले कष्ट होंगे कम
ऐसा माना जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए रोजाना जल चढ़ाने के साथ पंचमी तिथि को आंवले के पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को बैठाकर भोजन कराने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और धन की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आंवले का पेड़ घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ को इस दिशा में लगाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस वृक्ष की पूजा करने और जल देने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है।
आंवले के पेड़ को लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना गया है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।
अगर किसी प्रकार से विवाह में बाधा आ रही है, तो एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की शाखाओं पर धागा बांधना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाएं और आरती करें। इससे बाधा दूर हो सकती है।
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में आंवले के पेड़ होता है। उस घर के परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और धन-धान्य की बढ़ोतरी भी होती है।
आंवले के पेड़ को घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने से हर समस्या दूर होती है।
आंवले के ये उपाय करने से जीवन में आने वाले कष्ट कम करेंगे । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM