बुध की हुई सूर्य के घर में एंट्री, पैसों में खेलेंगे 3 राशि के जातक


By Shivansh Shekhar30, Jul 2024 02:30 PMnaidunia.com

बुध का आना

बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। किसी भी महीने में जब यह राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका सीधा प्रसारण मानव जीवन के ऊपर पड़ता है।

राजयोग का निर्माण

अभी बुध के गोचर सिंह में होने से शुभ राजयोग का निर्माण हो रखा है, जिससे कुछ राशियों का भाग्य जल्द ही चमक रहा है और वो पैसों की बरसात जल्द ही कर रहे हैं।

सूर्य के घर में बुध

सिंह राशि पर सूर्य का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है।

तीव्र गति से चलने वाला ग्रह

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से सबसे तीव्र गति से चलने वाला ग्रह बुध ही है। बुध किसी राशि में दोबारा आने में 1 महीने से भी कम का समय लेता है। बुध ग्रह 22 अगस्त को कर्क राशि में आने वाले हैं।

धनु राशि के जातक

बुध के इस चाल से धनु राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि वालों को बुध देव की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंवले के ये उपाय जीवन में आने वाले कष्ट करेंगे कम