शरीर में खून की कमी या एनीमिया, स्वस्थ आरबीसी की कमी के कारण होती है, जो शरीर में आक्सीजन नहीं पहुंचा पाते।
एनीमिया को शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी बताया जाता है, जिससे व्यक्ति कमजोर और हमेशा थका हुआ महसूस करता है।
कई मामलों में खून की कमी के एक से ज्यादा कारण भी पाए गए हैं, जिससे गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।
ऐसे कई फल हैं जो शरीर में खून या हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करते हैं।
केला शरीर में खून को बढ़ाता है। केला आदमी का वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।
अनार में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में खून बढ़ता है।
सेब कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद है। नियमित सेब खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। यह खून भी बढ़ाता है।
तरबूज गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होते देता। इसमें कई तरह पौष्टिक तत्व भी मिलते हैं। इससे तेजी से खून भी बढ़ता है।
संतरा शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। संतरा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही खून भी बढ़ाता है।
गर्मियों में अंगूर पर्याप्त मात्रा में आते हैं। अंगूर शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाता है।
जाम में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। यह खून बढ़ाने में भी सहायक होता है।