अंजीर कब्ज को ठीक करने के लिए एक सदियों पुराना उपाय माना जाता है। इस प्रकार यह आंतों को पोषण देने में मदद करता है।
फाइबर से भरपूर अंजीर विशेष रूप से वजन पर चेक रखने वालों के लिए एक आदर्श नाश्ता या ब्रंच हो सकता है। सूखी अंजीर एक बेहतरीन पौष्टिक नाश्ता है।
अंजीर पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होने के कारण स्वाभाविक रूप से पोटेशियम के स्तर में सुधार कर सकता है और इस प्रकार रक्तचाप को नियंत्रित कर सकता है।
अंजीर प्रीबायोटिक्स का एक बड़ा स्रोत हैं। प्रीबायोटिक्स प्रोबायोटिक्स के कार्य का समर्थन कर सकते हैं जो पाचन प्रक्रिया और समग्र आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
पुरुषों के लिए, कम आयरन, शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता को प्रभावित करता है। प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आज भी दूध के साथ इसका सेवन किया जाता है।
फाइबर और पोटेशियम में रिच होने से शरीर से अतिरिक्त वसा और हृदय पर आने वाले दबाव को दूर करने में मदद मिलती है। यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है।
अंजीर नींद ना आने की समस्या को दूर करने का काम करता है। अंजीर में अच्छी मात्रा में मैगमीशियम पाया जाता है जो नींद ना आने की दिक्कत को खत्म करता है।
अंजीर प्रोस्टेट ग्लैंड को हेल्थी रखने का काम करता है। जिन पुरुषों का प्रोस्टेट ग्लैंड का साइज बढ़ जाता है उनके लिए अंजीर काफी फायदेमंद होता है।
अच्छी मात्रा में मैगनीशियम और कैल्शियम पाए जाने के कारण अंजीर हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने का काम करता है।