खूब पिज्जा खाने का है शौक? जानें इसके नुकसान


By Shailendra Kumar19, May 2023 07:26 PMnaidunia.com

पोषक तत्वों का अभाव

सभी हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि जंक फूड सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इनमें पोषक तत्व शून्य के बराबर होते हैं।

सेहत को नुकसान

जिन लोगों को पिज्जा बहुत पसंद है और जो अक्सर पिज्जा खाते हैं, उन्हें सेहत को होनेवाले नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिए।

बढ़ेगा वजन

पिज्जा में हाई कार्ब और फैट होता है। इसे ज्यादा खाने से वजन बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

आंतों को नुकसान

पिज्जा में नाममात्र के लिए भी फाइबर नहीं होता है। इससे आपकी आंतों का स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

हृदय रोग का खतरा

पिज्जा में काफी सैच्युरेटेड फैट होता है, जो दिल की नसों को नुकसान पहुंचाता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

कैंसर का खतरा

पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले केमिकल कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं। नियमित रूप से पिज्जा के सेवन से कोलन कैंसर का खतरा बढ़ता है।

ब्रेन स्ट्रोक

पिज्जा में मौजूद सोडियम की मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरे भी बढ़ सकता है।

चेहरे पर दाने

ज्यादा पिज्जा खाने से चेहरे पर दाने या पिंपल्स आ सकते हैं। पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली चीजों की वजह से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

बदल लें अपनी ये आदतें, वरना आंखों को पहुंचेगा बड़ा नुकसान