अक्सर लोग अंजीर का सेवन सेहत के लिए करते है ताकि शरीर को पोषक तत्व मिल सके, लेकिन अंजीर खाने से कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते है। आइए जानते है कि अंजीर खाने से क्या नुकसान होते है?
अंजीर में कैलोरी, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी कई लोगों के लिए नुकसानदायक होता है।
अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से पेट फूलने लगाता है, जिसके पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए, कम मात्रा में अंजीर खाएं।
अंजीर का सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए, जो किडनी की समस्या से जूझ रहे है, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट पाया जाता है।
अंजीर का अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, क्योंकि अंजीर में ऑक्सिलेट होते हैं, जो कैल्शियम को सोख लेता है।
अधिक मात्रा में अंजीर खाने से ब्लड शुगर तेजी से लो हो सकता है। हाई शुगर वाले के लिए अंजीर अच्छा है, लेकिन लो वालों के लिए नहीं।
अंजीर खाने से आंतों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि इसके बीज आसानी से पचते नहीं है, जिसके कारण आंतों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आप अंजीर का सेवन करते है, तो सीमित मात्रा में करना चाहिए। अंजीर ज्यादा खाना इन समस्याओं में नुकसानदायक होती है।
हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ