डायबिटीज के मरीज न खाएं ये फल, तुरंत बढ़ता है शुगर


By Arbaaj25, Jul 2024 04:20 PMnaidunia.com

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है। डायबिटीज हाई होने से हार्ट की समस्या होने लगती है, इसलिए इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में खानपान

गलत खानपान के कारण डायबिटीज हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना शुगर बढ़ सकता है।

लीची न खाएं

डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और शुगर पाया जाता है।

केला न खाएं

केला सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज वालों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित होता है। इन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए।

चीकू न खाएं

अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो भूलकर भी चीकू का सेवन न करें। चीकू खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

तरबूज न खाएं

तरबूज पानी से भरपूर फल है, लेकिन शुगर के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।

अंगूर न खाएं

खट्टे-मीट्टे अंगूरों को सेवन भी डायबिटीज की समस्या में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है।

फलों का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है, लेकिन इन फलों को न खाएं। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चावल खाने का सही समय क्या है?