अगर आप चाहती हैं कि बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नजर न आएं तो त्वचा की देखभाल अच्छे से करें। इसके लिए खानपान का ध्यान रखें और कुछ चीजों को चेहरे पर भी लगाएं।
रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोएं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसा करने से सुबह चेहरे पर नेचुरल निखार देखने को मिलेगा।
गर्मियों के दिनों में चेहरे का कालापन दूर करने के लिए सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करें। यह आपकी त्वचा का बचाव धूप की तेज किरणों से करेगी।
चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल को दूर करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, मॉइस्चराइजिंग त्वचा में नमी बनाए रखने में भी मददगार है।
रात को सोने से पहले नाभि में नारियल तेल भी आप लगा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा नियमित करने का असर स्किन पर पड़ता है।
अगर आप चाहती हैं कि बढ़ती उम्र का प्रभाव आपकी स्किन पर न पड़ें तो हेल्दी डाइट लें। खासकर पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
योग और एक्सरसाइज करने से चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। दरअसल, व्यायाम करने से ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 8 गिलास पानी पीना भी जरूरी है। ऐसा करने से बढ़ती उम्र का प्रभाव आपकी त्वचा पर नहीं पड़ता है।
यहां हमने जाना कि 50 की उम्र में भी 30 की दिखने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ