लड़कों को लड़कियों की कुछ आदतें पसंद नहीं आती हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि इनकी वजह से रिश्तों में भी तनाव पैदा होने लगता है।
ज्यादातर लड़कों को झगड़ा करने वाली लड़कियां पसंद नहीं आती हैं। खासकर रिलेशनशिप के लिए लड़के शांत स्वभाव की लड़की की तलाश करते हैं।
लड़कों को उन लड़कियों से नफरत होती है, जो उनकी बातों को ध्यान से नहीं सुनती हैं। यही कारण है कि कुछ लड़के ज्यादा बोलने और कम सुनने वाली लड़कियों के साथ रिश्ता जोड़ने से बचते हैं।
रिलेशनशिप में लड़के उन लड़कियों के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह पाते हैं, जो पर्सनल स्पेस बिल्कुल भी नहीं देती है। ऐसे पार्टनर का रिलेशन जल्दी खत्म हो जाता है।
कुछ लड़कियों में बातें बदलने की आदत भी होती है, लेकिन लड़कों को यह आदत अच्छी नहीं लगती है। आमतौर पर बातचीत के बीच में अचानक से बात बदलना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है।
आमतौर सभी लड़कियों को शॉपिंग करना अच्छा लगता है, लेकिन लड़कों को फिजूलखर्ची करने वाली लड़कियों से धीरे-धीरे नफरत हो जाती है।
लड़कों को ज्यादा जिद्दी और स्वार्थी लड़कियां भी पसंद नहीं आती हैं। ऐसी लड़कियों से अक्सर लड़के खुद का बचाव करने की कोशिश करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि लड़कों को शिकायत करने वाली लड़कियां भी कम पसंद आती है। ऐसी लड़कियों को गर्लफ्रेंड या पत्नी के रूप में चुनने से कुछ लड़के डरते हैं।
यहां हमने जाना कि लड़कियों की किन आदतों को लड़के पसंद नहीं करते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ