घर में चींटियां देती हैं ये शुभ-अशुभ संकेत, जानिए


By Ekta Sharma16, Mar 2023 03:06 PMnaidunia.com

घर में चींटियों का आना

घर में चीटियों का दिखना आम बात है। वहीं, वास्तु में चीटियों को लेकर घर की सुख समृद्धि से जुड़ी बातें कही गई हैं।

लाल और काली चींटियां

वास्तु शास्त्र में लाल और काली चींटियों के घर के अलग-अलग स्थान पर दिखने का कई अर्थ बताया गया है। चीटियों की दिशा से भी घर में अच्छी और बुरी चीजों का आकलन किया जाता है।

धन-वैभव का संकेत

काली चीटियों का घर में दिखना धन-वैभव का संकेत माना जाता है। अगर काली चींटी पश्चिम दिशा में दिखे तो वास्तु के अनुसार घर के किसी न किसी सदस्य की विदेश यात्रा जल्द होनी है।

चावल के बर्तन में

चीटियां अगर चावल के बर्तन में दिखे तो ये बेहद शुभ संकेत होता है। वास्तु में इसका अर्थ लक्ष्मी के आगमन से जोड़ा गया है। यह भी कहा जाता है कि ऐसा होने पर घर की तंगी दूर होती है।

अशुभ संकेत

लाल चीटियों का घर में दिखना अशुभ संकेत माना जाता है। लाल चीटियों का घर में दिखने का मतलब यह है, कि कोई बड़ी समस्या आने वाली है या लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।

शुभ संकेत

अगर लाल चींटी अपने मुंह में अंडा लेकर घर से बाहर की तरफ जा रही हो तो इसे शुभ माना जाता है। वास्तु में इस नकारात्मकता को घर से बाहर जाने से जोड़कर देखा जाता है।

घर की ऊपरी दिशा में

काली चीटियां अगर घर की ऊपरी दिशा में जा रही हों तो समझें कि जीवन में विकास, सुख, शांति, समृद्धि में जल्द वृद्धि होने वाली है। काली चीटियां अगर नीचे की तरफ आती हैं तो इसे नकारात्मकता का संकेत है।

आटा-शक्कर खिलाएं

घर में काली चींटी दिखने पर उन्हें आटा-शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए। इससे इंसान के जीवन में शांति की बहाली होती है। इंसान बंधन मुक्त महसूस करता है और खुशहाली से जीवन व्यतीत करता है।

Vastu For Keys: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें चाबियां, लक्ष्मी जी होंगी नाराज