बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर तीखा तंज कसा है। चलिए जानते हैं फिल्म निर्माता ने क्या कुछ कहा?
अनुराग कश्यप ने कहा कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पास साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की तरह बड़ी और प्रभावशाली फिल्में बनाने के लिए दिमाग नहीं है।
अनुराग ने सुकुमार की निर्देशित पुष्पा फ्रेंचाइजी की सराहना करते हुए कहा कि वो मानते हैं कि केवल दक्षिण भारत के निर्माता ही इस तरह की सुपरहिट फिल्म बना सकते हैं।
फिल्म निर्माता ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म बनाने का तरीका और इन्वेस्टमेंट साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से काफी अलग है। उन्होंने कहा कि पुष्पा केवल सुकुमार ही बना सकते हैं, क्योंकि वहां फिल्म निर्माताओं में ज्यादा निवेश किया जाता है।
अनुराग ने कहा कि बॉलीवुड में फिल्म निर्माताओं का अहंकार बहुत ज्यादा है। वो अपना यूनिवर्स बनाना चाहते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वो कहां पर खड़े हैं।
हाल ही में अनुराग कश्यप की रिलीज हुई फिल्म केनेडी के बारे में भी अनुराग ने खुलकर बात की। इस फिल्म की कान्स फिल्म में काफी सराहना हुई थी, लेकिन यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो पाई है।
अनुराग कश्यप पुष्पा 2 को मिली सफलता के बाद चौक गए हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े सितारे हैं।
कश्यप ने हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म विदुथलाई 2 देखा था। जिसकी वो तारीफ करते दिखें।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com