प्लास्टिक सर्जरी ने बदल डाले Bollywood के इन स्टार्स के चेहरे


By Ritesh Mishra31, Dec 2024 04:28 PMnaidunia.com

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कई हीरोइने खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जब कुछ एक्ट्रेस की पुरानी फोटोज देखी जाए तो बहुत बदलाव देखने को मिलता है।

प्लास्टिक सर्जरी या फिर बोटॉक्स

कुछ एक्ट्रेसेस खुलकर कहती हैं कि उन्होंने बोटोक्स का सहारा लिया है, मगर कुछ इससे साफ इंकार कर देती हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि किन-किन अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी या फिर बोटोक्स का सहारा लेकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाया है।

प्रियंका चोपड़ा

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पॉलिपेक्टोमी सर्जरी कराई थी, जिससे उनका हुलिया खराब हो गया था। बाद में अभिनेत्री ने नाक की दोबारा सर्जरी कराई और उसे ठीक कराया।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी की पुरानी तस्वीरे देख होश उड़ जाते हैं। उनकी पुरानी और नई फोटो को देख फैंस मानते हैं कि एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी कराई है।

श्रुति हासन

श्रुति हासन का लुक पहले से बहुत बदल गया है। एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी करवाई है और फिलर्स का भी सहारा लिया है, जिससे उनका अपीयरेंस अच्छा हो। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से लेकर अब तक उनका लुक काफी बदल गया है। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्म बॉम्बे वेलवेट के लिए लिप फिलर्स कराया था। जिसको उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कबूला था।

शोभिता धुलिपाला

शोभिता धुलिपाला की पुरानी फोटोज में उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। माना जाता है कि एक्ट्रेस ने लिप्स पर फिलर्स कराए हैं।

मौनी रॉय

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अपनी सर्जरी को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने चेहरे पर होठों से लेकर आइब्रो के साइज तक काफी कुछ बदलवाया है।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Bigg Boss House में कंगना रनौत ने लगाई Emergency