यूपी से ताल्लुक रखती हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं


By Prakhar Pandey20, Jul 2023 12:19 PMnaidunia.com

अनुष्का शर्मा

2008 से इंडस्ट्री में सक्रिय अनुष्का शर्मा उत्तर प्रदेश के अयोध्या से ताल्लुक रखती है। एक्ट्रेस का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था।

दिशा पटानी

31 वर्षीय दिशा पटानी भी उत्तर प्रदेश से है। अपने टोन्ड फिगर से आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली दिशा यूपी के बरेली से है। एक्ट्रेस की एजुकेशन एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से हुई है।

सोनल चौहान

2005 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय सोनल ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी दमदार अदाकारी से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस यूपी के बुलंदशहर या आगरा से ताल्लुक रखती हैं।

लारा दत्ता

इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के बीच छाई रहने वाली लारा दत्ता को लोग काफी पसंद करते है। एक्ट्रेस ने 16 अप्रैल 1988 में यूपी के गाजियाबाद में हुआ था।

श्रिया सरन

तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में श्रिया लंबे समय से सक्रिय है। एक्ट्रेस का जन्म 11 सितंबर 1982 को अविभाजित उत्तर प्रदेश में हुआ था। 2001 से इंडस्ट्री में सक्रिय डीवा ने अपने काम से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है।

अहाना कुमरा

अहाना कुमरा भी उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ताल्लुक रखती है। 2009 से इंडस्ट्री में सक्रिय अहाना ने सलाम वेंकी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं।

अर्चना गुप्ता

अर्चना गुप्ता उत्तर प्रदेश के आगरा संबंध रखती हैं। एक्ट्रेस ने तमिल, कन्नड़, तेलूगु, हिंदी, मलयालम और रशियन फिल्मों में काम किया हैं।

श्वेता तिवारी

42 वर्षीय श्वेता तिवारी आज भी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और कातिलाना फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित करने का काम करती है। श्वेता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से संबंध रखती है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिव जी को क्यों लगाते हैं भस्म?