वजन कम करने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो एक बार सेब का सिरका जरूर ट्राई करें।
सेब खाने से भी वजन कम होता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही, सेब का सिरका भी कारगर साबित हो सकता है।
व्यक्ति का वजन अधिक खानपान से ही बढ़ता क्योंकि भूख को कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। अगर सेब का सिरका पिएं, तो भूख को कंट्रोल किया जा सकता है।
जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो होता है उनका भी वजन कम नहीं होता है, लेकिन सेब का सिरका पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
सेब का सिरका डाइट में कई तरीके से शामिल किया जा सकता है। आइए हम आपको 2 तरीके बताते है, जिससे वजन कम हो सकता है।
रोजाना खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। ऐसे पीने से 1 हफ्ते में वजन कम होना शुरू हो जाएगा।
जब आप दोपहर का खाना खा लें, तो 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी जाए। इस बात का ध्यान रखें कि दिन में एक ही बार पिएं।