Cholesterol: किस विटामिन की कमी से बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल?


By Arbaaj31, Aug 2024 01:18 PMnaidunia.com

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, जोकि सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। आइए जानते है कि किस विटामिन की कमी से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

यह लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। नसों में जब गंदा खून जम जाता है, तो उसे कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। इसके कारण हार्ट की समस्याएं होने की संभावना होती है।

शरीर में विटामिन

अक्सर लोगों को लगता है कि कोलेस्ट्रॉल केवल गंदे खाने से बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कोलेस्ट्रॉल विटामिन की कमी से भी हो सकता है।

विटामिन बी3

शरीर में विटामिन-बी3 की कमी होने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ने लगता है, जिसके कारण हार्ट की समस्याएं होती है।

विटामिन-बी3 और कोलेस्ट्रॉल

बॉडी में बन रहे एंजाइम को लिवर तक पहुंचने में विटामिन बी3 अहम भूमिका निभाता है, जिससे गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को रोकता है विटामिन-बी3

विटामिन-बी3 बैड कोलेस्ट्रॉल को खून में फैलने से रोकता है, लेकिन जब इसकी कमी होती है, तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

विटामिन-बी3 फूड्स

शरीर में विटामिन-बी3 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में मछली, चिकन, मूंगफली, ब्राउन राइस, मशरूम और बीन्स शामिल करें।

इस विटामिन की कमी से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकती है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रोकली खाने से मिलते हैं शरीर के 4 फायदे