हर व्यक्ति की चाहत होती हैं कि वो बढ़ती उम्र के साथ भी जवां दिखे। आइए जानते हैं कि जवान दिखने के लिए किन 2 चीजों को लगाना चाहिए।
अगर आप बढ़ते उम्र के साथ भी जवां दिखना चाहते है, तो उसके लिए चेहरे पर 2 चीजों को लगाना होगा। ये 2 चीजें चेहरे को ग्लोइंग और हेल्दी बनाती है।
गुलाब जल चेहरे पर लगाना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। गुलाब जल लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और व्यक्ति जवां दिखता है।
जवां दिखने के लिए रोजाना 2-4 बूंद गुलाब जल रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ऐसे रोजाना करने से स्किन ग्लोइंग होती है।
रात में चेहरे पर शहद लगाना ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह त्वचा में नमी को लोक करने में मददगार है।
चेहरे पर शहद का इस्तेमाल मास्क की तरह करना चाहिए। उसके लिए रात में चेहरे पर हल्का-हल्का शहद लगाएं और सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा साफ करें।
कई लोगों स्किन एलर्जी से ग्रसित होते है उनको चेहरे पर इन चीजों को लगाने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ