मार्केट में कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो फायदा पहुंचाने की जगह कई बार नुकसान कर देते हैं। कुछ लोगों को ये प्रोडक्ट सूट नहीं हो पाते हैं।
स्वस्थ और अच्छे बालों के लिए हर उपाय करके थक चुके हैं, तो आपको एक बार कपूर का तेल जरूर आजमाना चाहिए। इससे फायदा होता है और कोई नेगेटिव प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
कपूर लगाने से स्कैल्प स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। पोषण मिलने से बालों की जड़ मजबूत होती है।
बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं, तो कपूर के तेल से बालों को मजबूती मिल सकती है। हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और बालों का ग्रोथ भी बढ़ता है। यह लंबे समय तक बालों को नेचुरल काला बनाए रखता है।
कपूर में मॉइश्चराइजिंग गुण होता हैं, ये बालों पर लगाया जाए तो रूखापन दूर होता है। स्प्लिट एंड खत्म होते हैं। कपूर एंटी डैंड्रफ एलिमेंट है।
कपूर में नेचुरल एनाल्जेसिक गुण होता है, जो स्कैल्प पर किसी भी तरह के संक्रमण के कारण होने वाली खुजली और जलन को कम करता है।
बराबर मात्रा में कपूर और नारियल का तेल मिलाएं, इसे अपने सिर और जड़ों में लगाएं, इसे अपने बालों में 20 से 30 मिनट तक रखें और फिर बाल शैंपू से धो लें।