खराब वातावरण और फास्ट फूड्स के कारण बालों के झड़ने की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में अगर आप इस तेल को सिर पर लगाते हैं, तो बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है।
अगर आपके बाल लगातार टूट या कमजोर हो रहे हैं, तो ऐसे में इस तेल को सिर पर लगाकर मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप सिर पर देवदार तेल को लगाते हैं, तो इससे बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
सिर पर देवदार तेल लगाकर मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। जिससे बालों को बढ़ाने और मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।
देवदार तेल से सिर की मालिश करने के लिए 2-3 बूंद में नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों पर लगाएं और 5-10 मिनट मालिश करें।
देवदार तेल से सिर की मालिश हफ्ते में 2-3 बार करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से बालों को जल्दी मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको देवदार तेल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com