चेहरा सोने जैसा चमकेगा, ग्लिसरीन के साथ लगाएं यह चीज


By Ram Janam Chauhan25, Jan 2025 12:00 PMnaidunia.com

सर्दियों मे चेहरा ड्राई होना आम है। इसलिए, इस समस्या से बचाव के लिए कई लोग ग्लिसरीन इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस चीज को ग्लिसरीन के साथ मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से त्वचा को नमी देने, ड्राई स्किन की समस्या दूर करने और त्वचा को कोमल बनाने में मदद मिल सकती है।

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे

अगर आप ग्लिसरीन के साथ चेहरे पर नारियल तेल मिलाकर लगाते हैं, तो इससे त्वचा को मॉइस्चराइज करने और निखारने में सहायता मिल सकती है।

नारियल तेल और ग्लिसरीन कैसे मिलाएं?

नारियल तेल और ग्लिसरीन को मिलाने के लिए 1 चम्मच ग्लिसरीन में आधा चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मालिश करें।

नारियल तेल और ग्लिसरीन कब लगाएं

चेहरे पर सोने जैसा ग्लो लाने के लिए नारियल तेल और ग्लिसरीन को रोजाना रात में सोने से पहले लगाकर मालिश कर सकते हैं।

नारियल तेल और ग्लिसरीन के फायदे

नारियल तेल और ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाने से कई फायदे होते हैं जैसे कि दाग-धब्बों से छुटकारा और पिगमेंटेशन से राहत मिलती है।

सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें

नारियल तेल और ग्लिसरीन दोनों चेहरे के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको ग्लिसरीन और नारियल तेल से किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

यह देसी फेस पैक लगाएं, Glowing Skin पाएं