Dadi ke Nuskhe: आंतों की सफाई के घरेलू उपाय


By Arbaaj22, Jan 2025 04:02 PMnaidunia.com

अक्सर आपने देखा होगा कि पेट से जुड़ी समस्या होने पर दादी घरेलू नुस्खे बताती हैं। आंतों में गंदगी जमने पर दादी के नुस्खे आजमाने चाहिए।

आंतों की सफाई

आप जो कुछ खाते-पीते हैं उसका सीधा असर आंतों पर पड़ता है। कई बार अनहेल्दी फूड्स खाने से आंतों में गंदगी जम जाती है, जिससे आंतों सही से कार्य नहीं कर पाती है।

जीरा पानी पिएं

आंतों की सफाई करने के लिए जीरे का पानी पीना चाहिए, क्योंकि इसमें लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो आंतों की सफाई करते हैं।

नमक पानी पिएं

आंतों को हेल्दी और साफ रखने के लिए आप नमक पानी पी सकते हैं। गुनगुने पानी में नमक डालकर पीने से आंतों की सफाई होती है।

हींग का पानी पिएं

आंतों की कोने-कोने से सफाई करने के लिए हींग का पानी भी फायदेमंद होता है। गुनगुने पानी में चुटकी भर हींग मिलाकर पिएं।

अजवाइन का पानी पिएं

आंतों को अच्छे से साफ करने के लिए आप डाइट में अजवाइन का पानी शामिल कर सकते हैं। अजवाइन काफी गुणकारी मसाला होता है।

खाली पेट सेब खाएं

सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से भी आंतों की कोने-कोने से सफाई होती है। दरअसल, सेब में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बच्चों को कितनी साल तक अपने साथ सोने देना चाहिए?