रोजाना रात में लगाएं नारियल तेल, शीशे की तरह चमकेगा चेहरा


By Sahil22, Aug 2023 04:38 PMnaidunia.com

नारियल तेल

बालों की ग्रोथ के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। शायद आपको भी पता होगा कि यह तेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

स्किन ग्लो

स्किन ग्लो के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध है। हालांकि, आज बात कर रहे हैं कि नारियल तेल की मदद से चेहरे को चमकदार कैसे बनाया जा सकता है।

नारियल तेल के फायदे

रात के समय सोने से पहले नारियल तेल को चेहरे पर लगाया जाएं तो यह स्किन को रिपेयर करता है। इसे अप्लाई करने के लिए रात के समय तेल की कुछ बूंदे हाथ में लेकर चेहरे पर मलें।

रूखापन होगा दूर

स्किन के रूखेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन पहले से ज्यादा मुलायम हो सकती है।

झुर्रियां होंगी दूर

नारियल तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा को एंटी एजिंग गुण मिलते हैं। उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां और लकीरें नजर आएं तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

कटी-फटी त्वचा

मौसम में बदलाव की वजह से चेहरे पर सफेद निशान पड़ जाते हैं और स्किन कटी-फटी लगने लगती है। इससे बचने के लिए भी रात के समय नारियल तेल का प्रयोग करें।

दाग धब्बे होंगे दूर

स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने के लिए रात के समय नारियल तेल से मसाज करनी चाहिए। बेहद कम समय में इसका फायदा देखने को मिलेगा।

एक्ने की समस्या

अगर आप रात के समय चेहरे पर नियमित तौर पर नारियल तेल लगाते हैं तो इससे एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चीनी के डिब्बे तक पहुंच जाती हैं चींटियां, ऐसे तुरंत भगाएं