पार्लर जैसे ग्लो के लिए नहाने से पहले लगा लें ये चीजें


By Ritesh Mishra14, Feb 2025 10:18 AMnaidunia.com

आज के समय में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। लेकिन, इसके साइड इफ़ेक्ट हो सकते हैं।

चेहरे को कैसे चमकाएं

ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे स्किन केयर सीक्रेट के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपको अपने चेहरे को निखारने में मदद मिलेगी।

चेहरे पर दूध और बेसन लगाने के फायदे

जी हां, हम बात कर रहे हैं दूध और बेसन की। इसे रोजाना नहाने से 15 मिनट पहले चेहरे पर लगाने से स्किन को कई फायदे होते हैं। आज हम इस लेख में इसे लगाने का तरीका और फायदों को जानेंगे।

स्किन टोन सुधारने में मददगार

नहाने से 15 मिनट पहले दूध और बेसन का पेस्ट लगाने से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। इससे स्किन टोन सुधरता है।

स्किन को मुलायम बनाने में सहायक

बेसन और दूध का लेप चेहरे पर लगाने से स्किन मुलायम और शाइनी बनती है। इससे खोया हुआ नूर वापस आता है।

डेड स्किन और ऑयल हटाने में सहायक

चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से स्किन के डेड स्किन सेल्स हटते हैं, जिससे चेहरा साफ नजर आता है। साथ ही यह स्किन पर ऑयल नहीं आने देता है।

कैसे लगाएं बेसन और दूध का पेस्ट

इस पेस्ट को बनाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे मिलाकर साफ चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद नहा लें।

इस फेस पैक को रोजाना लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मेथी के पानी में मिलाकर पिएं 1 चीज, पिघलने लगेगी पेट की चर्बी