शरीर की सूजन होगी कम, लगाएं ये 3 तेल


By Ram Janam Chauhan08, Apr 2025 01:39 PMnaidunia.com

अक्सर काम करने के दौरान थकान महसूूस हो सकती है। जिसके कारण कई बार शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन तेलों को लगाना फायदेमंद हो सकता है।

तेल कैसे हैं फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और सूजन कम करने में सहायता कर सकते हैं।

नारियल तेल इस्तेमाल करे

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सूजन कम करने के अलावा त्चचा को चमकदार बनाने में सहायक होता है।

सरसों तेल इस्तेमाल करे

सरसों के तेल में सल्फर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक है।

अरंडी तेल इस्तेमाल करे

अरंडी के तेल में रिसिनोलेक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के भीतर सूजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

कैसे लगाएं तेल?

इनमें से किसी भी तेल को लगाने से पहले उसे हल्का गर्म करे इसके बाद सूजन वाले हिस्से पर हल्के हाथों से गोल-गोल मालिश करे।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको किसी भी तेल से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पुदीने के पत्तों से पाएं दमकता चेहरा, सखियां पूछेंगी राज