पुदीने की पत्तियां स्किन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह स्किन को डिटॉक्स करने के साथ-साथ स्किन को अंदर से साफ करने में मदद करती है। गर्मियों में इन पत्तियों को चेहरे पर लगाने से आपको ठंडक का अहसास होगा।
पुदीने के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि आप पुदीने के पत्तों से चेहरे को कैसे चमका सकती हैं, साथ ही इससे पिंपल्स जैसी परेशानियों से छुटकारा कैसे पाएं।
चेहरे को डिटॉक्स करने और नेचुरल ग्लो लाने के लिए आप पुदीना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक खीरे के टुकड़े को पुदीने की पत्तियों के साथ पीस लें। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना 2-3 पत्ते चबाएं या पुदीने वाला पानी पिएं, इससे अंदर से स्किन क्लीन और हेल्दी होगी।
अगर आप भी गर्मियों में सनटैन का शिकार हो गए हैं और उसे हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए पुदीना बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए पुदीना, खीरा और एलोवेरा मिलाकर फेस पैक बनाएं, इसे चेहरे पर 15 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
पुदीना त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इससे डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए पुदीने के पेस्ट में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद मिलाकर स्क्रब करें।
पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स और एक्ने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
पुदीने के पत्तों से पाएं दमकता चेहरा, सखियां पूछेंगी राज। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com