वास्तु शास्त्र में हर पेंटिंग का भी अलग-अलग महत्व बताया गया है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए ये पेंटिंग लगाना शुभ होता है।
राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना गया है। वैवाहिक जीवन में संबंधों में मधुरता लाने के लिए घर के बेडरूम में राधा-कृष्ण की पेंटिंग जरूर लगाना चाहिए।
घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों पेंटिंग लगाना भी शुभ माना जाता है। दौड़ते घोड़ों की पेंटिंग ईमानदारी, शक्ति और सफलता की प्रतीक होती हैं।
घर में भगवान बुद्ध की कलाकृतियां और पेंटिंग लगाना भी शुभ माना जाता है। बुद्ध की प्रतिमा या पेंटिंग को साहस, शांति, ज्ञान और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
घर में यदि ऊंची इमारतों की पेंटिंग लगाते हैं तो यह भी शुभ माना जाता हैृ। ऑफिस या घर की दक्षिण-पश्चिमी दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर में रंग-बिरंगी मछलियों को पालने से परिवार पर आने वाला संकट टल जाता है। यदि घर में रंग बिरंगी मछली पाल नहीं सकते हैं तो रंगीन मछलियों की पेंटिंग लगा सकते हैं।