गर्मियों के दिनों चेहरे पर चमक बरकरार रखना सर्दियों की तुलना में मुश्किल होती है। तेज धूप, धूल, प्रदूषण और शरीर में पानी की कमी होने के कारण चेहरे का निखार कही खो जाता है।
अगर आप भी गर्मियों में डल स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे चेहरे को धोने से पहले लगाने से स्किन खिल उठेगी।
चेहरे पर चमक लाने के लिए फेस वॉश करने से पहले आप मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा दूध मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
चेहरे को धोने से पहले उसपर खीरे का रस लगाने से स्किन को कूलिंग मिलती है। यह स्किन के रोम छिद्रों को टाइट करता है और ऑयल बैलेंस करता है।
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए गर्मियों में चेहरे को धोने से पहले शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से खोया निखार वापस आता है। यह स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाते हैं।
गर्मियों में चेहरे को खूबसूरत बनाए रखने के लिए नहाने से पहले नींबू में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इससे स्किन डीप क्लीन होती है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर लगाएं, 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।
चेहरे को धोने से पहले बेसन और दही लगाएं। इस फेस पैक को लगाने से गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं, 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।
चेहरे को धोने से पहले लगाएं ये 5 चीजें, चमक उठेगा चेहरा। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com