चेहरे के लिए विटामिन ई बेहद ही फायदेमंद और असरदार माना जाता है। इसको अगर सही से लगाएं, तो चेहरे का ग्लो बढ़ सकता है।
त्वचा पर लगाने के लिए विटामिन ई का कैप्सूल मिलता है। इसको चेहरे पर लगाने रामबाण माना जाता है। आइए जानते है कब और कैसे लगाना चाहिए।
विटामिन ई कैप्सूल की खोले और उसमें से निकलने वाले तेल को हाथों पर अच्छे से मिलाकर फिर चेहरे पर लगाएं।
चेहरे पर इस तरह से विटामिन ई कैप्सूल लगाने से आपको एक शानदार ग्लोइंग स्किन मिल सकता है इसलिए विटामिन ई कैप्सूल को रोज चेहरे पर लगाएं।
अगर आप ड्राई स्किन से जूझ रहे है, तो विटामिन ई कैप्सूल फायदेमंद हो सकता है। इसको लगाने से ड्राई स्किन से छुटकारा मिल सकता है।
अक्सर कई लोगों को उम्र से पहले ही झुर्रियों की समस्या से जूझना पड़ जाता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल लगाएं।
आप चेहरे के अलावा विटामिन ई कैप्सूल को होंठों पर भी लगा सकते है। होंठों को विटामिन ई कैप्सूल नरम रखता है।
अगर आप ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल को लगाने की सोच रहे है, तो इसको रात में सोने से पहले लगाएं।