धार्मिक मान्यता के अनुसार तिलक लगाना सम्मान का सूचक होता है। माथे पर तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और कुंडली में मौजूद उग्र ग्रह शांत हो जाते हैं।
शास्त्रों में बताया गया है कि चंदन का तिलक लगाने वाले व्यक्ति का घर धन-संपदा से भर जाता है। जीवन में यश बढ़ता है और इंसान के पाप नष्ट हो जाते हैं।
सफेद चंदन का तिलक लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मन में अच्छे विचार आते हैं और व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता में भी इजाफा होता है।
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
माथे पर चंदन का तिलक लगाने वाले का मन शांत रहता है। इसके अलावा ज्यादा क्रोध आने जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
श्वेत चंदन का तिलक माथे पर लगाने से राहु दोष दूर होता है। बता दें कि यह तिलक आंखों के बीच और भुजा पर ही लगाना चाहिए।
राहु दोष को दूर करने के लिए रोजाना 108 बार ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ का जाप करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भी राहु दोष नष्ट हो जाता है।
यहां दी गई सूचना सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से न तो को दावा किया जा रहा है और इसकी पुष्टि भी हम नहीं कर रहे हैं।
यहां हमने जाना कि माथे पर चंदन लगाने से राहु दोष कैसे दूर होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ