घर में बरकत लाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Sahil09, Mar 2024 08:00 AMnaidunia.com

घर में बरकत कैसे आएगी?

आर्थिक तंगी या कर्ज का सामना करने वाले लोगों के घर में बरकत नहीं होती है। ऐसे में खूब पैसा कमाने के बाद भी हाथ में कुछ टिकता नहीं है।

सुख-समृद्धि के उपाय

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहे तो रोजाना कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लें। फिर असर आपको खुद देखने को मिल जाएगा।

कपूर जलाएं

पूजा या धार्मिक कार्यों में कपूर जलाया जाता है। माना जाता है कि घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

सरसों का दीपक

शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें दो लौंग भी डाल दें। यदि आप चाहे तो इस दीपक को मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं।

पहली रोटी गाय की निकालें

घर में बरकत बनाए रखने के लिए पहली रोटी गाय की निकालें। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद इंसान को प्राप्त होता है।

पक्षियों को दाना खिलाएं

कुंडली के सभी दोषों को दूर करने के लिए पक्षियों को दाना जरूर डालें। इसके साथ ही जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि आती है।

शाम को झाड़ू न लगाएं

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रात के समय झाड़ू करने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि घर में बरकत लाने के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्रहों के राजकुमार 20 दिनों में 3 राशियों को कर देंगे पैसों से गदगद