बच्चों को ज्यादा काजल लगाना हो सकता हैं नुकसानदायक


By Prakhar Pandey01, Jul 2023 03:21 PMnaidunia.com

छोटे बच्चा

छोटे बच्चों को नजर से बचाने के लिए अक्सर मां अपने बच्चे को काजल लगाती है। आइए जानते है बच्चों को ज्यादा काजल लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

काजल

बच्चों को लगाया जाने वाला काजल पुराने समय में मुख्य रूप से घर पर दिए से बनी कालिख को घी के साथ मिलाकर बनाया जाता था। आज के जमाने में रेडिमेड काजलों का इस्तेमाल भी होने लगा हैं।

लेड

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक सामान्य काजल उत्पादों में 50 प्रतिशत से अधिक लेड सल्फाइड उपयोग होता हैं जो कि आंखों के लिए नुकसानदायक होता है।

नुकसान

सामान्य काजल को लगाने से मस्तिष्क, किडनी, बोन मैरो, को नुकसान हो सकता है साथ ही शिशु की मृत्यु का भी खतरा रहता है।

नेचुरल काजल

डॉक्टरों के मुताबिक भी बाजार में मिलने वाला काजल छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में घर पर तैयार किया नेचुरल काजल ही बच्चों को लगाने के लिए बेस्ट होता है।

तैयार करें

अरंडी के तेल वाली दीपक की बाती,3-4 बादाम और घी को ले। अरंडी के तेल वाली दीपक की बाती को जलाकर लौं में 1 बादाम रख दें।

लौं

लौं से काले हुए बर्तन(यानी प्लेट) की कालिख को कुरेदकर निकाल लें और उसमें घी मिला लें। इस प्रकार आप अपने घर में ऐसे नेचुरल काजल तैयार कर सकते है।

इंफेक्शन

शिशु और बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव और कोमल होती है। ऐसे में उंगली से उनकी आंखों में काजल लगाने से इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। काजल लगाने से पहले अपने हाथ को अच्छी तरीके से धो लें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भुनी हुई लौंग खाने से मिलते हैं ये फायदे