तुलसी की पत्तियां कई शारीरिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकती हैं। लेकिन इनका सेवन खाली पेट किया जाना चाहिए।
खाली पेट तुलसी की पत्तियों का सेवन कब्ज को दूर करता है। इसकी पत्तियां पाचन क्रिया को सही रखती हैं।
तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो दिल की सेहत को फायदा पहुंचा सकते हैं।
तुलसी की पत्तियों में पोटेशियम और फोलेट पाया जाता है। इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
अगर आप तनाव से ग्रस्त हैं तो तुलसी की पत्तियां आपको इससे मुक्ति दिला सकती हैं। इन्हें खाली पेट खाने से स्ट्रेस दूर होता है।